Posts
India Lockdown: लॉकडाउन क्या हैं, इसके चलते क्या बंद होगा, क्या हो सकता है ?
/12 Comments/in Coronavirus, Guides, Health & Fitness /by dobaatलॉकडाउन में किसी भी नागरिक को गैर जरूरी तौर पर घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इस दौरान तमाम नागरिकों के मन में बहुत से सवाल होंगे,
आखिर क्या है लॉकडाउन
- लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल पश्चिमी देश कई बार आपात स्थिति में कर चुके हैं।
- भारत में लोगों को घरों में रखने के लिए कर्फ्यू या धारा 144 जैसे कानून का सहारा लेते रहे हैं।
- मगर लॉकडाउन का इस्तेमाल भारत में पहली बार हो रहा है। इसका आसान मतलब है की जरूरी सेवाओ को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।
- इस दौरान सिर्फ जरूरी या आपात स्थिति होने पर ही हमें घर से निकलने की अनुमति रहेगी।
- इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब बंद रहेंगे। हालांकि, जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी।
क्या पहले भी हुआ है लॉकडाउन
- अमेरिका ने 9/11 आतंकी हमले के बाद तीन दिन के लिए पहली बार लॉकडाउन किया था।
- इसके बाद 2013 में बॉस्टन और 2015 में पेरिस हमले के बाद ब्रुसेल्स लॉकडाउन किया गया था।
क्या-क्या सेवाएं बंद रहेंगी
- किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति नहीं होगी। इसमें निजी बसें, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, रिक्शा, ई-रिक्शा सब बंद रहेंगे।
- दिल्ली में डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी।
- सभी बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, वर्कशॉप, ऑफिस, गोदाम, साप्ताहिक बाजार ये सब बंद रहेंगे।
- इंटरस्टेट बसें, ट्रेन और मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी।
- सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहेंगी।
- किसी तरह का निर्माण कार्य फिलहाल बंद रहेगा।
- सभी तरह के धार्मिक स्थान बंद रहेंगे।
लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा
- दूध, सब्जी और दवा की दुकानें ।
- अस्पताल और क्लीनिक ।
- राशन की दुकानें ।
- किसी बेहद जरूरी काम के लिए भी प्रशासन की ओर से छूट मिल सकती है।
- बैंकों के कैश से जुड़ी सुविधाएं जारी रहेंगी।
- टेलिकॉम, इंटरनेट और डाक सेवा जारी रहेंगी।
किन लोगों को छूट मिलेगी
- पुलिस का काम जारी रहेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को लागू कराने वाले विभाग भी काम करेंगे।
- स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का काम भी जारी रहेगा।
- जेल विभाग और बिजली व पानी के दफ्तरों में भी काम जारी रहेगा।
- नगर निगम के साफ सफाई या कूड़ा उठाने जैसे काम भी चलते रहेंगे। इसके अलावा जेल विभाग के काम भी चलते रहेंगे।
- मीडियाकर्मियों को भी इस दौरान आने जाने की छूट होगी।
Contact us
mail us: admin@dobaat.com